जेठवारा (नि.सं.)। क्षेत्र के ग्राम सभा विकरा में बीती रात निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात चोर आधा दर्जन एलुमिनियम का दरवाजा व अन्य सामान उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। ग्राम पंचायत विकरा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। उसमें निर्मण सामग्री रखकर ताला लगाया गया था। मंगलवार की रात अज्ञात चोरो ने सामुदायिक शौचालय व मेन गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखा आधा दर्जन एलुमिनियम का दरवाजा, कुण्डी, समर्सिबुल पम्प की पाइप, बोर्ड आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी आज सुबह हुई तो लोग दंग रह गए। ग्राम विकास अधिकारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें