V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में घर में घुसकर कुनबे को पीटा, दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामपुर में रंजश के चलते दबंग पड़ोसियो ने घर में घुसकर कुनबे को जमकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। रामपुर गांव निवासिनी दखिनही पत्नी राम अंजोर कोरी का आरोप है कि 13 जुलाई की रात में करीब साढे़ 8 बजे घर में कहासुनी हो रही थी। उसी समय गांव के भाईलाल आदि गाली देते हुए घर में घुस गए। साथ ही उसे लात व घूसो से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर परिजन भी पहुंच गए। पड़ोसियो ने परिजनो को भी पीटना शुरू कर दिया। इससे पति राम अंजोर एवं भतीजे अभिषेक को भी गंभीर चोट आ गई। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस के जाने के बाद आरोपी पुनः मारपीट करने पहुंच गए। ऐसे में घर में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तथा सभी की जान बची। पीड़िता दखिनही ने चार लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घायलो का स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामपुर में रंजश के चलते दबंग पड़ोसियो ने घर में घुसकर कुनबे को जमकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। रामपुर गांव निवासिनी दखिनही पत्नी राम अंजोर कोरी का आरोप है कि 13 जुलाई की रात में करीब साढे़ 8 बजे घर में कहासुनी हो रही थी। उसी समय गांव के भाईलाल आदि गाली देते हुए घर में घुस गए। साथ ही उसे लात व घूसो से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर परिजन भी पहुंच गए। पड़ोसियो ने परिजनो को भी पीटना शुरू कर दिया। इससे पति राम अंजोर एवं भतीजे अभिषेक को भी गंभीर चोट आ गई। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस के जाने के बाद आरोपी पुनः मारपीट करने पहुंच गए। ऐसे में घर में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तथा सभी की जान बची। पीड़िता दखिनही ने चार लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घायलो का स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Comment