ग्रामीणो में हस्तक्षेप करने पर बची जान
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव हरिहरपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर लोगो ने महिला को लाठी व डण्डे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणो द्वारा हस्तक्षेप करने पर महिला की जान बच सकी। पुलिस ने मामले में तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हरिहरपुर गांव निवासी में दलाल सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार को शाम पारिवारिक विवाद के चलते रामधनी, रवी एवं एक अज्ञात ने उसकी पत्नी रानी देवी पर लाठी व डण्डे से हमला कर दिया। साथ ही उसे लाठी व डण्डे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणो के हस्तक्षेप से उसकी पत्नी की जान बच सकी। उसे फौरन इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाकर भर्ती कराय गया। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। हमलावरो ने जानलेवा धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामधनी समेत तीन लोगो के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें