V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समस्याओ को लेकर किसानो ने सौपा ज्ञापन

निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नव भारतीय किसान संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आज मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपां। साथ ही समस्याओ का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि एमएसपी के तीनो कानून वापस लेने के साथ ही समर्थन मूल्य की गारण्टी दी जाए। देश में किसान आयोग का गठन करने के साथ ही किसानो का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए। ग्रामीण इलाको मंे स्कूल के बाहर किसानो के लिए आने वाली योजनाओं को लिखा जाए। जिससे उन्हे सुविधा हो। कोरोना महामारी से मृत किसानो को समुचित मुआवजा दिया जाए। जिले में गौशालाओ की बाउण्ड्री बनवाने के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। किसानो के गेहूं की बिक्री दर बढ़ायी जाए। विधवाओं को नवम्बर 2020 से पेंशन नहीं दिया गया है। उसे तुरंत दिया जाए। कई किसानो की फसल आग से जल गई है। साथ ही घर तथा जानवर भी जल गए है। उन्हे आर्थिक सहायता दी जाए। जिन किसानो की आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई है। उन्हे कोई भी सहायता नहीं मिल रही है। उसे अविलम्ब दिया जाए। छह साला खतौनी बनाते समय कर्मचारी द्वारा किसानों की खतौनी का नम्बर बदल दिया जाता है। ऐसे कर्मचारियों को दण्डित करने के साथ ही समस्या का अविलम्ब निराकरण किया जाए। जिले में 50 फीसदी पोस्ट आफिस के प्रिन्टर खराब है। इससे किसानो के आधार कार्ड नही बन पा रहे है। इस समस्या के निराकरण के लिए डाक अधीक्षक एवं डीएम को ज्ञापन भी सौपा है। इस समस्या का अविलम्ब निराकरण किया जाए। श्री उपाध्याय ने कहा कि यदि समस्याओ का अविलम्ब निराकरण न किया गया तो किसान धरना एवं प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिला महामंत्री राजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ डाड़ी नेता समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नव भारतीय किसान संगठन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आज मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपां। साथ ही समस्याओ का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि एमएसपी के तीनो कानून वापस लेने के साथ ही समर्थन मूल्य की गारण्टी दी जाए। देश में किसान आयोग का गठन करने के साथ ही किसानो का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए। ग्रामीण इलाको मंे स्कूल के बाहर किसानो के लिए आने वाली योजनाओं को लिखा जाए। जिससे उन्हे सुविधा हो। कोरोना महामारी से मृत किसानो को समुचित मुआवजा दिया जाए। जिले में गौशालाओ की बाउण्ड्री बनवाने के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। किसानो के गेहूं की बिक्री दर बढ़ायी जाए। विधवाओं को नवम्बर 2020 से पेंशन नहीं दिया गया है। उसे तुरंत दिया जाए। कई किसानो की फसल आग से जल गई है। साथ ही घर तथा जानवर भी जल गए है। उन्हे आर्थिक सहायता दी जाए। जिन किसानो की आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई है। उन्हे कोई भी सहायता नहीं मिल रही है। उसे अविलम्ब दिया जाए। छह साला खतौनी बनाते समय कर्मचारी द्वारा किसानों की खतौनी का नम्बर बदल दिया जाता है। ऐसे कर्मचारियों को दण्डित करने के साथ ही समस्या का अविलम्ब निराकरण किया जाए। जिले में 50 फीसदी पोस्ट आफिस के प्रिन्टर खराब है। इससे किसानो के आधार कार्ड नही बन पा रहे है। इस समस्या के निराकरण के लिए डाक अधीक्षक एवं डीएम को ज्ञापन भी सौपा है। इस समस्या का अविलम्ब निराकरण किया जाए। श्री उपाध्याय ने कहा कि यदि समस्याओ का अविलम्ब निराकरण न किया गया तो किसान धरना एवं प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिला महामंत्री राजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ डाड़ी नेता समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment