V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रैक्टर से कुचल कर दो की मौत, एक घायल

करारी कौशाम्बी।  शनिवार शाम को करारी थाना क्षेत्र के म्योहर बड़ा तालाब नहर के पास  अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया ।एक मजदूर शाम को सराय अकिल से मजदूरी करके पैदल घर वापस आ रहा था । जैसे ही वह शराब ठेका के पास पहुंचा वैसे ही करारी की तरफ से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हे टक्कर मार दिया। जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तभी घबड़ाकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर भी बैठे एक युवक की दबकर भी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज हेतु जिलाअस्पताल भेज दिया तथा  शवों को पोस्टमार्टम हेतु पीएम हाउस भेज दिया । करारी थाना क्षेत्र के रामलोटन पासी पत्नी रामरती बड़ा तलाब म्योहर निवासी है । रामलोटन मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता था । रोज की तरह वह मजदूरी कर सराय अकील से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह म्योहर के पास पहुँचा ट्रैक्टर की टक्कर के काल के मुह में समा गया

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
करारी कौशाम्बी।  शनिवार शाम को करारी थाना क्षेत्र के म्योहर बड़ा तालाब नहर के पास  अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया ।एक मजदूर शाम को सराय अकिल से मजदूरी करके पैदल घर वापस आ रहा था । जैसे ही वह शराब ठेका के पास पहुंचा वैसे ही करारी की तरफ से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हे टक्कर मार दिया। जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तभी घबड़ाकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर भी बैठे एक युवक की दबकर भी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज हेतु जिलाअस्पताल भेज दिया तथा  शवों को पोस्टमार्टम हेतु पीएम हाउस भेज दिया । करारी थाना क्षेत्र के रामलोटन पासी पत्नी रामरती बड़ा तलाब म्योहर निवासी है । रामलोटन मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता था । रोज की तरह वह मजदूरी कर सराय अकील से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह म्योहर के पास पहुँचा ट्रैक्टर की टक्कर के काल के मुह में समा गया

Leave a Comment