V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बैनामे की जमीन में कब्जे को लेकर दबंगो ने किया जीना मुहाल

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फेनहा में बैनामे की जमीन में कब्जे को लेकर दबंग पट्टीदार ने कृषि वार्ताकार का जीना मुहाल कर रखा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दबंग के आतंक से निजात की मांग की है।
फेनहा गांव निवासी रामसूरत पाण्डेय कृषि वार्ताकार है। उनका आरोप है कि कई वर्ष पूर्व घर के सामने स्थित जमीन का बैनामा कराया था। साथ ही उसमे घर बनाने के साथ ही फल व फूल का पेड़ लगा रखा है। पीड़ित रामसूरत पाण्डेय का आरोप है कि दबंग पट्टीदार आनन्द राम पाण्डेय उक्त बैनामे की जमीन को अपना बताने के साथ ही कब्जा करना चाहते है। इसी को लेकर दोनो पक्षो में मारपीट भी हो चुकी है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पीड़ित ने पुलिस को बैनामे का कागजात भी दिखाया था। इसके बाद भी पुलिस ने दोनो पक्षो का शांतिभंग में चालान कर दिया था। साथ ही हवालात में डाल दिया था। मामले में पुलिस की उदासीनता के कारण दबंग का हौसला बढ़ा हुआ है। वह आए दिन जानलेवा धमकी देता रहता है। इससे उनके तथा परिवार के साथ अप्रिय घटना होने की जहां संभावना बनी हुई है। वह पूरा परिवार भय के वातावरण में रह रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दबंग के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फेनहा में बैनामे की जमीन में कब्जे को लेकर दबंग पट्टीदार ने कृषि वार्ताकार का जीना मुहाल कर रखा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दबंग के आतंक से निजात की मांग की है।
फेनहा गांव निवासी रामसूरत पाण्डेय कृषि वार्ताकार है। उनका आरोप है कि कई वर्ष पूर्व घर के सामने स्थित जमीन का बैनामा कराया था। साथ ही उसमे घर बनाने के साथ ही फल व फूल का पेड़ लगा रखा है। पीड़ित रामसूरत पाण्डेय का आरोप है कि दबंग पट्टीदार आनन्द राम पाण्डेय उक्त बैनामे की जमीन को अपना बताने के साथ ही कब्जा करना चाहते है। इसी को लेकर दोनो पक्षो में मारपीट भी हो चुकी है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पीड़ित ने पुलिस को बैनामे का कागजात भी दिखाया था। इसके बाद भी पुलिस ने दोनो पक्षो का शांतिभंग में चालान कर दिया था। साथ ही हवालात में डाल दिया था। मामले में पुलिस की उदासीनता के कारण दबंग का हौसला बढ़ा हुआ है। वह आए दिन जानलेवा धमकी देता रहता है। इससे उनके तथा परिवार के साथ अप्रिय घटना होने की जहां संभावना बनी हुई है। वह पूरा परिवार भय के वातावरण में रह रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दबंग के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment