4 ब्लॉकों में निर्विरोध चुने गए प्रमुख
अयोध्या। भाजपा के सभी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों ने जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। रुदौली, से शिल्पी सिंह मवई से राजीव तिवारी व मसौधा से अभिषेक सिंह निविरोध निर्वाचित हो गये है। नामांकन के लिए पूर्व में ही जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गयी थी।पूरा ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी उषा सिंह के नामांकन जलूस की अगुवाई महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व भाजपा नेता शिवेन्द्र सिंह ने की। मड़ना गांव से निकले नामांकन जलूस में भारी संख्या में युवाओं का जमावड़ा रहा। जलूस करीब दो किलोमीटर लम्बा था। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, अमित तिवारी, अमल गुप्ता, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, नन्द कुमार सिंह, हरभजन गौड़, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।मया बाजार में भाजपा प्रत्याशी कप्तान सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, दान बहादुर सिंह, अखण्ड सिंह डिम्पल, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, विनीत सिंह बिन्नू, नवीन सिंह, उमेश पाण्डेय मौजूद रहे। रुदौली में भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, कमलाशंकर पाण्डेय, इन्द्रभान सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, पूर्व विधायक रामदेव आचार्य, रघुनन्दर चौरसिया, अशोक कसौधन, पूर्व प्रमुख सर्वजीत सिंह मौजूद रहे।सोहावल में भाजपा प्रत्याशी अनिल प्रियदर्शी ने नामांकन दाखिल किया। विधायक शोभा सिंह चौहान, डा अमित सिंह व कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू मौजूद रहें। मवई में भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी ने नामांकन दाखिल कि। इस अवसर पर अंजनी साहू, संतोष मिश्रा, अशोक कसौधन, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। मसौधा में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख शिव कुमार सिंह मौजूद रहे। बीकापुर में भाजपा प्रत्याशी दिनेश वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पवन चौरसिया, अमित सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल मौजूद रहे। तारुन में भाजपा प्रत्याशी सुशीला वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, राममोहन भारती, शैलेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार कक्कू, चन्द्रदेव सिंह, अशोक तिवारी, नरेन्द्र पाण्डेय, सियाराम सरार्फ मौजूद रहे। अमानीगंज में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती श्रीदेवी ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा, विधायक रामचन्दर यादव, पूर्व प्रमुख पवन सिंह, वंशीधर शर्मा, चन्द्रबली सिंह मौजूद रहे। हरिग्टनगंज में भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































