V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना जारी , चुनाव 28 जुलाई व मतगणना 29 जुलाई को होगी।

कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ी  प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज (राजेन्द्र तिवारी)
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2021-22 की अधिसूचना प्रकाशित होते ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 28 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 जुलाई से 18 जुलाई तक 4 दिन चलेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/निर्वाचन अधिकारी  योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी व महामंत्री धनुष  श्रीवास्तव के मुताबिक बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 जुलाई दिन बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी । नामांकन प्रक्रिया के उपरांत दाखिल पर्चे की जांच 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी । पर्चा वापसी 20 जुलाई तथा चुनाव के लिए  मतदान 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 29 जुलाई दिन गुरुवार को सुबह शुरू होगी जो अंतिम परिणाम तक चलेगी। फैजाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 15 जुलाई से होने जा रहे नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां निर्वाचन अधिकारी की अगुवाई में अन्य पदाधिकारियों ने शुरू कर दिया है। 28 जुलाई को होने वाले मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से अपराहन 1 बजे तक होगी ।1बजे से 2 बजे तक लंच तथा 2 बजे से 5 बजे तक पुनः मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी । इसी के साथ चुनाव की अधिसूचना प्रकाशित होने तथा नामांकन प्रक्रिया घोषणा होते ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है । प्रतिष्ठा पूर्व अध्यक्ष व मंत्री समेत 12 पदों के होने वाले चुनाव में दावेदार प्रत्याशियों ने जनसंपर्क के साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी अपनी पहचान के लिए फोटो लगाकर चुनावी प्रचार प्रसार कर रहे हैं । प्रतिष्ठा पूर्ण  अध्यक्ष पद पर अभी तक 3 प्रत्याशियों का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है जिसमें सुशील चौबे  इंद्र प्रताप सिंह उर्फ लल्ला व के के पांडे का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है जो कचहरी परिसर में घूम घूम कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं वहीं उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव राजीव कुमार पांडे सैयद आफताब अहमद सुरेंद्र कुमार सिंह व राम कुमार यादव का नाम चुनाव लड़ने की फेहरिस्त में है । महामंत्री का चुनाव लड़ने वालों मे सूर्य नारायण सिंह शैलेंद्र जायसवाल विपिन कुमार मिश्रा कृष्ण कुमार पटेल लाल जी गुप्ता ज्ञानेश चंद पांडे सोमनाथ तिवारी राजेश पांडे विनोद सिंह महेंद्र दुबे वीरेन्द्र तिवारी प्रमुख रूप से शामिल है । वहीं कोषाध्यक्ष के लिए अधिवक्ता हरि प्रसाद तिवारी  विनोद कुमार सिंह  वीरेंद्र कुमार मिश्रा चुनाव लड़ने के लिये नामांकन करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं संयुक्त मंत्री प्रथम के पद पर वरिष्ठ महिला अधिवक्ता कंचन दुबे के अलावा अधिवक्ता राजेश तिवारी व सूर्यलाल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। संयुक्त मंत्री के पद पर अधिवक्ता जयप्रकाश पाल विवेक श्रीवास्तव सुरेंद्र पांडे व रविंद्र कुमार पांडे का नाम शामिल है ।  कार्यकारिणी प्रथम के लिए आत्मजीत यादव व राकेश वैद के अलावा द्वितीय व तृतीय के प्रत्याशियों का नाम प्रकाश में नहीं आया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment