प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेड़रिया चैराहे के पास पिकप की टक्कर से बाइक सवार ग्राम प्रधान की मौत हो गई। घटना से परिजनो में जहां कोहराम मचा है। वही ग्रामीणो में सन्नाटा पसरा है। उदयपुर थाना अंतर्गत गांव पेड़रिया के ग्राम प्रधान रामहरी गौतम 45 पुत्र बाबूलाल गौतम बुधवार को शाम करीब साढ़े सात बजे पेड़रिया चैराहे से बाइक द्वारा घर आ रहे थे। उसी समय चैराहे के पास सामने से आ रही पिकप से जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक समेत गिरने के कारण उन्हे गंभीर चोट आ गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही घायल प्रधान को इलाज के लिए रायबरेली स्थित अस्पताल ले गए। वहां पर उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हे लखनऊ ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। लखनऊ पहुंचने पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया। रायबरेली मे ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के एक पुत्र आशीष तथा चार पुत्रियां है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आते ही परिजनो में जहां कोहराम मच गया। वही ग्रामीणो मे सन्नाटा पसरा है। घटना से मृतक की पत्नी गीता देवी रो रो कर बेहाल है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें