मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मदईपुर में खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षो में जहां जमकर मारपीट हुई। वही एक पक्ष द्वारा फायरिंग भी की गई। इससे एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल कालेज ले जाया गया है। मदईपुर गांव निवासी शहबान 35 पुत्र जहीरउद्दीन के खेत में गांव के ही मजहर की बकरी चर रही थी। ऐसे में शहबान की पत्नी सूफिया बेगम उलाहना देने गई। साथ मे उसका बेटा भी था। वहां पर मजहर ने शहबान के बेटे को एक चांटा मार दिया। इसी को लेकर विवाद होने लगा। साथ ही दोनो पक्षो के लोग आमने सामने हो गए। उसी समय विवाद बढ़ते ही दोनो पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लाठी डण्डे चलने के साथ ही ईट पत्थर भी चले। मजहर की तरफ से फायरिंग भी की गई। इससे शहबान के पैर में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। वही लाठी डण्डे तथा ईट पत्थर चलने से शहबान पक्ष के ही शौकत अली 50 पुत्र जमील उद्दीन एवं इसरार 50 पुत्र हामिद को गंभीर चोट आ गई। इसके बाद तीनो को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां पर तीनो की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें