Logo

महंगाई व समस्याओ के खिलाफ कांग्रेस जिले में छेड़ेगी मुहिम: डा. लालजी त्रिपाठी

कांग्रेसियो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने जिले में कांग्रेस के संगठन को अब कार्यकर्ताओ की भावनाओ के अनुरूप संघर्ष के कड़े तेवर दिये जाने का ऐलान किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद सोमवार को नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने अपने मनोनयन को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार, लल्लू जी केन्द्रीय काग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी तथा प्रदेश विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का आभार जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि वह अब जिले के किसानो, महिलाओ युवाओ छात्रो अधिवक्ताओ तथा व्यापारी समेत आमजनो की समस्याओ के समाधान के लिए कार्यकर्ता को एक जुट कर पार्टी स्तर पर जोरदार मुहिम छेड़ेंगे। जिलाध्यक्ष डा. त्रिपाठी ने कहा कि प्रतापगढ़ की कांग्रेस का संगठन पूरे जिले में वरिष्ठ पार्टी नेता प्रमोद तिवारी तथा पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में गांव तथा न्याय पंचायत स्तर जनसमस्याओ तथा लोगो के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अन्याय पर मुखर नजर आयेगा। उन्होने कहा कि भाजपा की केन्द्र अथवा राज्य सरकार अब तक प्रतापगढ़ में विकास की कोई कारगर पहल नहीं कर सकी है। यही नही जिलाध्यक्ष डा. त्रिपाठी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि भाजपा जिले के विकास को अवरूद्ध भी किये है। ऐसे में उन्होने जिले में लोगो को विकास के क्षेत्र में इंसाफ दिलाने के लिए भी कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर संघष्र किये जाने की शुरूआत का मजबूत भरोसा भी दिलाया है। जिलाध्यक्ष डा. त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी शीघ्र ही पेट्रोल तथा डीजल के दामो की बढ़ोत्तरी एवं महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय तथा विधानसभा स्तर पर पूरे जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन की भी शुरूआत भी करेगी। उन्होने प्रतापगढ़ में रामपुर खास विधान सभा क्षेत्र को विकास का माॅडल क्षेत्र करार देते हुए कार्यकर्ताओ से कहा कि वह पार्टी को मजबूत बनाते हुए 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए संकल्प बद्ध भी हो ताकि प्रतापगढ़ की हर विधानसभा का विकास रामपुर खास की तर्ज पर हो सके। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ के मान सम्मान की पूरी निष्ठा से हिफाजत की जायेगी। प्रेस वार्ता के दौरान पंडित श्याम किशोर शुक्ल, नरसिंह प्रकाश मिश्र, कपिल द्विवेदी, जनाब इरफान अली, विजय शंकर तिवारी, भगौती प्रसाद तिवारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, संतोष द्विवेदी, रामलवट यादव, संजय पांडेय, दानिश माबूद, महेन्द्र शुक्ल, मो. सैफ, उत्सव भूषण पाल, गोविन्द मिश्रा, मोनू मिश्रा, उत्पल यादव, लल्लन सिंह, बब्लू कपूर व दिनेश द्विवेदी उपस्थित रहे। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी का फूल मालाओ से तथा बुके देकर भव्य स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.