सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के भदारी कला गांव के एक युवक का असलहे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक अपने हाथ में तमंचा लहराते हुए दिख रहा है। बताया जाता है कि वायरल वीडियो का आरोपी युवक भदारी कला गांव का है। चर्चा यह भी है कि आरोपी युवक असलहे के साथ प्रायः गांव में घूमा करता है। इस बावत प्रभारी कोतवाल रामानुज यादव का कहना है कि मामले की जांच करके तथा आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें