Logo

बदमाशों ने सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष को मारी गोली, बाल-बाल बचे

मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरब देउम में बीती रात गौशाला में सो रहे सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष को बदमाशो ने गोली मार दी। निशाना चूक जाने के कारण उनकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है तथा आरोपियो की तलाश कर रही है। पूरब देउम गांव निवासी विनय चन्द्र शुक्ला पुत्र स्व. राजाराम शुक्ल किसान बुधवार की रात गांव के पास अपने किसान गौशाला आश्रम के कमरे में सो रहे थे। रात में करीब एक बजे बदमाशों खिड़की से फायर कर दिया। निशाना चूक जाने के कारण बाए हाथ व कमर में छर्रे लग गए। उन्होने जख्मी हालत में शोर मचाया तो स्वजन भागकर पहुंचे। वहां पर देखते देखते ग्रामीणो की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही घायल को सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के सत्यम शुक्ल, शिवम शुक्ल पुत्रगण उमाकांत शुक्ल तथा अभिषेक व अरविन्द पुत्रगण नन्हे लाल शुक्ल ने जानलेवा फायर किया था। गौशाला में मवेशियों की देखरेख के लिए सोये थे। पहले सत्यम शुक्ला गौशाला की देखरेख करता था। चोरी करते पकड़े जाने पर उसे निकाल दिया गया था। इसी कारण उसने एक राय होकर फायर किया था। पिता स्व. राजाराम शुक्ल किसान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। साथ ही रामपुर खास विधान सभा से विधायक भी रहे थे। पुलिसने चारो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा उनकी तलाश कर रही है। एसओ तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि जानलेवा फायर के मामले में पीड़ित बाल बाल बच गया। चारो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी जेल के अंदर होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.