V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बोलेरो की टक्कर से युवक जख्मी

घटना के बाद भाग रही बोलेरो हलवाई की भट्ठी व मेडिकल स्टोर से भिड़ी, मचा हड़कम्प

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक मानधाता के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। वाहन समेत बोलेरो चालक फौरन मौके से भागने लगा तथा हलवाई की भट्टी एवं मेडिकल स्टोर की दीवार से भिड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे बाजार में हड़कम्प मच गया। हालांकि बोलेरो का अगला पहिया फट गया। इससे चालक व उसपर सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गए। मानधाता इलाके के गांव सरायसुजान निवासी संजय यादव 28 पुत्र वासदेव यादव कल शाम बाइक से मानधाता आया था। यहां से करीब आठ बजे घर जाने लगा तो ब्लाक के पास जेठवारा की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे वह बाइक समेत गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत भागने लगा। उसने जब कटरा गुलाब सिंह की तरफ वाहन घुमाया तो मनोज मोदनवाल हलवाई की भट्टी से टकराकर तोड़ दिया। वहां से भागा तो करीब सौ मीटर दूर स्थित राजकुमार अग्रहरि के मेडिकल स्टोर की दीवार से भिड़ गया। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बोलेरो का अगला चक्का तेज आवाज के साथ फट गया। इससे तमाम लोग मौके पर पहुंचे। उधर बोलेरो चालक तथा उसमे सवार दो लोग फौरन उतरकर भाग गए। घायल संजय यादव को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घटना के बाद भाग रही बोलेरो हलवाई की भट्ठी व मेडिकल स्टोर से भिड़ी, मचा हड़कम्प

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक मानधाता के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। वाहन समेत बोलेरो चालक फौरन मौके से भागने लगा तथा हलवाई की भट्टी एवं मेडिकल स्टोर की दीवार से भिड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे बाजार में हड़कम्प मच गया। हालांकि बोलेरो का अगला पहिया फट गया। इससे चालक व उसपर सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गए। मानधाता इलाके के गांव सरायसुजान निवासी संजय यादव 28 पुत्र वासदेव यादव कल शाम बाइक से मानधाता आया था। यहां से करीब आठ बजे घर जाने लगा तो ब्लाक के पास जेठवारा की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे वह बाइक समेत गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत भागने लगा। उसने जब कटरा गुलाब सिंह की तरफ वाहन घुमाया तो मनोज मोदनवाल हलवाई की भट्टी से टकराकर तोड़ दिया। वहां से भागा तो करीब सौ मीटर दूर स्थित राजकुमार अग्रहरि के मेडिकल स्टोर की दीवार से भिड़ गया। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बोलेरो का अगला चक्का तेज आवाज के साथ फट गया। इससे तमाम लोग मौके पर पहुंचे। उधर बोलेरो चालक तथा उसमे सवार दो लोग फौरन उतरकर भाग गए। घायल संजय यादव को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Comment