Logo

लोहिया वाहिनी के कार्यकारिणी का विस्तार

जौनपुर। नगर के अलफस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें मोहम्मद जैन को नगर अध्यक्ष, ऋषिकेश यादव को नगर उपाध्यक्ष, अखिलेश पटेल नगर महासचिव, सुधांशु यादव विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज, अतुल गुप्ता नगर अध्यक्ष जफराबाद, शिवांश दुबे को जिला सचिव बनाया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का नैतिक कर्तव्य है कि वह आम जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के कार्यों और नीतियों की चर्चा कर चैपालों के माध्यम से जन-जन को जागरूक करने का काम करें। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य ने कहा कि आज के समय में प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है। ऐसे में नौजवानों को राजनीति में आगे आना चाहिये। 2022 में सपा की सरकार को लाना होगा जिससे प्रदेश के लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सके। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव आनंद गुप्ता ने किया।   आसाराम यादव, हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, पूनम मौर्या, राहुल त्रिपाठी, शिवजीत यादव, गुड्डू सोनकर, गौरव सिंह, पंकज यादव, राहुल चैरसिया, विवेक यादव, श्रवण यादव, सुनील यादव, सुधांशु यादव, आनंद पटेल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.