V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बांस बल्ली गाड़कर मार्ग अवरूद्ध करने की शिकायत

पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खिदिरपुर निवासी जितेन्द्र कुमार यादव उर्फ विकास यादव पुत्र स्व. छोटेलाल ने दबंग पड़ोसी पर बांस व बल्ली गाड़कर मार्ग अवरूद्ध करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी कुण्डा से करके मार्ग खुलवाने की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का कहना है कि वह सीधा एवं शांतिप्रिय व्यक्ति है। विपक्षियो ने मार्ग में बांस व बल्ली आदि गाड़कर अवरूद्ध कर दिया है। इससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में 24 मई को आपको प्रार्थना पत्र दिया था। आपके आदेश पर पुलिस ने आकर विपक्षी से मार्ग खोलने के लिए कहा था। विपक्षियों ने भी बास बल्ली उखाड़कर मार्ग खोलने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने वापस जाने के बाद विपक्षियो ने रास्ता नहीं खोला। आवागमन ठप होने के कारण परिजनो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने पुनः एसडीएम कुण्डा को प्रार्थना पत्र दिया है। साथ ही एसडीएम से मांग किया है कि स्थानीय थानाध्यक्ष को मार्ग से बांस व बल्ली हटवाने का आदेश दे। जिससे मार्ग से होकर पूर्व की तरह आवागमन हो सके।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खिदिरपुर निवासी जितेन्द्र कुमार यादव उर्फ विकास यादव पुत्र स्व. छोटेलाल ने दबंग पड़ोसी पर बांस व बल्ली गाड़कर मार्ग अवरूद्ध करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी कुण्डा से करके मार्ग खुलवाने की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का कहना है कि वह सीधा एवं शांतिप्रिय व्यक्ति है। विपक्षियो ने मार्ग में बांस व बल्ली आदि गाड़कर अवरूद्ध कर दिया है। इससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में 24 मई को आपको प्रार्थना पत्र दिया था। आपके आदेश पर पुलिस ने आकर विपक्षी से मार्ग खोलने के लिए कहा था। विपक्षियों ने भी बास बल्ली उखाड़कर मार्ग खोलने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने वापस जाने के बाद विपक्षियो ने रास्ता नहीं खोला। आवागमन ठप होने के कारण परिजनो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने पुनः एसडीएम कुण्डा को प्रार्थना पत्र दिया है। साथ ही एसडीएम से मांग किया है कि स्थानीय थानाध्यक्ष को मार्ग से बांस व बल्ली हटवाने का आदेश दे। जिससे मार्ग से होकर पूर्व की तरह आवागमन हो सके।

Leave a Comment