Logo

बैनामें की जमीन के विवाद में मारपीट, दो जख्मी

पुलिस को दोनो पक्षो ने दी तहरीर

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फेनहा में बैनामे की जमीन में कब्जे को लेकर विवाद में कृषि वार्ताकार एवं पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे कृषि वार्ताकार समेत दो लोग जख्मी हो गए। घटना की तहरीर दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस कृषि वार्ताकार को हिरासत में लेकर रात भर गंदगी एवं बदबू से पूर्ण हवालात में रखा। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। फेनहा गांव निवासी रामसूरत पाण्डेय कृषि वार्ताकार है। उन्होने कई वर्ष पूर्व घर के सामने जमीन का बैनामा कराया था। उसमें घूर, फल एवं फूल का पेड़ लगा रखा है। रामसूरत पाण्डेय का आरोप है कि पड़ोसी आनन्द राम पाण्डेय उक्त बैनामे की जमीन को अपना बताते है। साथ ही कब्जा करना चाहते है। जबकि रामसूरत पाण्डेय के नाम उक्त जमीन की खतौनी है। सोमवार को आनन्द राम पाण्डेय के परिजन उक्त जमीन में कब्जा करने लगे। इसी को लेकर दोनो पक्षो में विवाद होने लगा। उसी समय विवाद बढ़ते ही दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। इससे रामसूरत एवं एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा दोनो पक्षो को थाने पर ले गई। रामसूरत पाण्डेय का आरोप है कि पुलिस को जमीन का कागजात भी दिखाया। इसके बावजूद पुलिस ने दोनो पक्षो को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही गंदगी से परिपूर्ण हवालात में डाल दिया। हवालात में व्याप्त गंदगी के कारण पीड़ित कृषि वार्ताकार रात भर बदबू भरे वातावरण में पड़ा रहा। इस समय दोनो पक्ष जमानत पर छूटे है। कृषि वार्ताकार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर क्षोभ व्यक्त किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.