Logo

चुनाव ड्यूटी में शामिल कर्मचारी को बना दिया दंगाई

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। जिले की पुलिस भी एक से एक कारनामा करके चर्चा में आती रहती है। चुनाव ड्यूटी करने गए कर्मचारी को पुलिस ने दंगाई बना दिया। वह न्याय के लिए अधिकारियों की चैखट पर चक्कर लगाने को मजबूर है। उसकी फरियाद सुनी नहीं जा रही है। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कहैनिया निवासी ओम प्रकाश विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के गांव मरूआन में सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त है। वह बीते 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने गड़ौरी खुर्द ब बूथ पर गया था। उसी दिन कंधई थाना के ही उतरास मतदान बूथ पर अराजक तत्वो द्वारा बूथ लूटने के साथ ही मतदान कर्मियो के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में कंधई पुलिस सफाई कर्मी ओम प्रकाश को दंगाई घोषित करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित कर्मचारी को मुकदमे की जानकारी हुई तो सन्न रह गया। उसने चुनाव ड्यूटी का प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी, आरओ तथा बीडीओ को भी लिखित रूप से दिया। एसडीएम ने भी कंधई पुलिस को मुकदमे से कर्मचारी का नाम हटाने का निर्देश दिया। इसके बावजूद कंधई पुलिस ने अभी तक मुकदमे से उसका नाम हटायानहीं है। वह न्याय के लिए भटक रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.