V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चचिया सुसर ने किया विवाहिता का जीना मुहाल

अवैध सम्बंध बनाने की दे रहा धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डोमीपुर निवासी विवाहिता का आरोप है कि चचिया ससुर ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। वह अवैध सम्बंध बनाने की धमकी देता रहता है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। डोमीपुर गांव निवासी एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुर दो भाई है। दोनो की सम्पत्ति का बंटवारा हो चुका है। इसके बावजूद चचिया ससुर ईष्र्या रखता है। चचिया ससुर ने दस दिन पूर्व कहा कि उससे अवैध सम्बंध बना लो। उसने इंकार कर दिया तो रंजिश रखने लगा है। साथ ही रोज अवैध सम्बंध बनाने की धमकी देता है। उसके ससुर सीधे है तथा लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहते है। पति जब मजदूरी करने चला जाता है तो चचिया ससुर आकर गाली गलौज करने के साथ ही अवैध सम्बंध ने बनाने पर घर में न रहने की धमकी देता है। उसके दोनो बेटे भी मारने पीटने की धमकी देते रहते है। इससे घर में उसका रहना मुश्किल हो गया है। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई के साथ ही चचिया ससुर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अवैध सम्बंध बनाने की दे रहा धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डोमीपुर निवासी विवाहिता का आरोप है कि चचिया ससुर ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। वह अवैध सम्बंध बनाने की धमकी देता रहता है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। डोमीपुर गांव निवासी एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुर दो भाई है। दोनो की सम्पत्ति का बंटवारा हो चुका है। इसके बावजूद चचिया ससुर ईष्र्या रखता है। चचिया ससुर ने दस दिन पूर्व कहा कि उससे अवैध सम्बंध बना लो। उसने इंकार कर दिया तो रंजिश रखने लगा है। साथ ही रोज अवैध सम्बंध बनाने की धमकी देता है। उसके ससुर सीधे है तथा लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहते है। पति जब मजदूरी करने चला जाता है तो चचिया ससुर आकर गाली गलौज करने के साथ ही अवैध सम्बंध ने बनाने पर घर में न रहने की धमकी देता है। उसके दोनो बेटे भी मारने पीटने की धमकी देते रहते है। इससे घर में उसका रहना मुश्किल हो गया है। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई के साथ ही चचिया ससुर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment