V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दलित उत्पीड़न की दो घटनाओ में नौ नामजद

 सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने दलित उत्पीड़न की दो घटनाओ में नौ लोगो के खिलाफ सीओ के निर्देश पर जाति सूचक गाली देने एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज इलाके के गांव डिहवा मादामई निवासी अनिल सरोज ने सीओ को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 30 मई को गांव के आशुतोष यादव, मदन, विश्वनाथ एवं लवकुश ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर आ धमके। साथ ही गाली गलौज करते हुए लाठी व डण्डे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी मीना को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सीओ के निर्देश पर तहरीर के आधार पर आशुतोष समेत चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह इलाके के गांव धारूपुर निवासी संतलाल सरोज ने सीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 16 मई की रात रंजिशन गांव के अनिल, ददन, गुजरात सिंह, विवेक व श्याम बहादुर ने जाति सूचक गाली देते हुए पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सीओ के निर्देश पर ददन समेत पांच लोगो के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट व जानलेवा धमकी का केस दर्ज कर लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

 सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने दलित उत्पीड़न की दो घटनाओ में नौ लोगो के खिलाफ सीओ के निर्देश पर जाति सूचक गाली देने एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। लालगंज इलाके के गांव डिहवा मादामई निवासी अनिल सरोज ने सीओ को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 30 मई को गांव के आशुतोष यादव, मदन, विश्वनाथ एवं लवकुश ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर आ धमके। साथ ही गाली गलौज करते हुए लाठी व डण्डे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी मीना को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सीओ के निर्देश पर तहरीर के आधार पर आशुतोष समेत चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह इलाके के गांव धारूपुर निवासी संतलाल सरोज ने सीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 16 मई की रात रंजिशन गांव के अनिल, ददन, गुजरात सिंह, विवेक व श्याम बहादुर ने जाति सूचक गाली देते हुए पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सीओ के निर्देश पर ददन समेत पांच लोगो के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट व जानलेवा धमकी का केस दर्ज कर लिया।

Leave a Comment