Logo
ब्रेकिंग
सफाई कर्मी की विधवा को दी गई 25 हजार की आर्थिक सहायता नेवढ़िया के निर्विरोध कोटेदार बने सुरेशकुमार अतीक के आर्थिक साम्राज्य में सफेदपोश पार्टनर भी युवक ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या सांसद प्रतापगढ़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता ने गंगा गोमती के तट पर प्रातः योगाभ्यास के बाद स्वच्छता अभियान में गोमती में जलकु... राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा वैश्विक मातृ-पितृ दिवस पर भव्य काव्य-गोष्ठी दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 03.06.2023 दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 02.06.2023 प्रिन्ट मीडिया आज भी सबसे महत्वपूर्ण व विश्वसनीय: सौम्य मिश्र उपजिलाधिकारी सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज

जेठवारा (नि.सं.)। थाना की पुलिस ने विवाह समारोह में दुल्हन बनी युवती द्वारा हर्ष फायरिंग करने के मामले में विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। जेठवार इलाके के गांव लक्ष्मण का पुरवा निवासी गिरजाशंकर पाण्डेय की बेटी रूपा पाण्डेय की 30 मई को बारात आयी थी। जयमाल के समय दुल्हन बनी रूपा पाण्डेय ने अपने चाचा रामबास पाण्डेय पुत्र राम नारायन पाण्डेय की लाइसेन्सी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग किया था। समारोह में किसी ने इसका वीडियो बनाकर मोबाइल पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के कारण पुलिस को इसकी जानकारी हो गई थी। साथ ही पुलिस इसकी जांच में जुट गई थी। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने रामबास पाण्डेय के खिलाफ धारा 286, 188, 269, 270 धारा 51 आपदा अधिनियम तथा 30 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.