V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ननिहाल से लौटे युवको ने फांसी लगाकर दी जान

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तरौल में ननिहाल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। तरौल गांव निवासी विपिन कुमार पटेल 20 पुत्र अमरनाथ पटेल का पिता बाहर रहता है। उसकी मां प्रयागराज जनपद के गांव सिकंदरा स्थित मायके गई थी। ऐसे में विपिन भी अपने ननिहाल सिंकदरा गया था। वहां से वह आज सुबह घर वापस लौटा। साथ ही दादी से कमरे की चाभी मांगने लगा। दादी ने चाभी देने से इंकार कर दिया। इससे वह ताला तोड़कर कमरे में घुस गया। परिजनो ने कुछ देर बाद देखा कि कमरे की छत से उसकी लाश लटक रही थी। उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। दादी ने उसका शव देखा तो रोने बिलखने लगी। इससे आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। साथ ही शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। परिजन घटना की बावत कुछ बता नहीं सके। हालांकि घटना को लेकर ग्रामीणो में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तरौल में ननिहाल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। तरौल गांव निवासी विपिन कुमार पटेल 20 पुत्र अमरनाथ पटेल का पिता बाहर रहता है। उसकी मां प्रयागराज जनपद के गांव सिकंदरा स्थित मायके गई थी। ऐसे में विपिन भी अपने ननिहाल सिंकदरा गया था। वहां से वह आज सुबह घर वापस लौटा। साथ ही दादी से कमरे की चाभी मांगने लगा। दादी ने चाभी देने से इंकार कर दिया। इससे वह ताला तोड़कर कमरे में घुस गया। परिजनो ने कुछ देर बाद देखा कि कमरे की छत से उसकी लाश लटक रही थी। उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। दादी ने उसका शव देखा तो रोने बिलखने लगी। इससे आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। साथ ही शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। परिजन घटना की बावत कुछ बता नहीं सके। हालांकि घटना को लेकर ग्रामीणो में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।

 

Leave a Comment