V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

व्यापारियों ने बाईपास निर्माण की पहल पर सांसद का जताया आभार

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, द्वारा विगत कई वर्षो से मंत्री, सांसदो, विधायको के साथ बैठक में पूर्व जिलाधिकारियों के समक्ष शहर में भुपियामऊ से चिलबिला के बीच हाईवे पर होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओ और बड़ी गाड़ी के प्रेशर हार्न तथा धूल से बढ़ते प्रदूषण को रोकने तथा नगर के विकास संग व्यापारियो के हित में बाईपास की मांग निरंतर उठायी जा रही थी। उन्हे आश्वासन मिलता रहा परन्तु पूर्ण सफलता नहीं मिल रही थी। तदोपरान्त व्यापार मंडल ने बाईपास को जिले के वर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता को अवगत कराया। जिस पर सांसद ने इसे अपने संज्ञान में लेकर गहनता से ध्यान दिया और अथक प्रयासो से समस्त समस्याओं व बाधाओ को समाप्त कराकर बाईपास निर्माण हेतु 390 करोड़ रूपये केन्द्र सरकार से पास कराया। यह जानकारी प्राप्त होने पर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारियो की तरफ से इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सांसद संगम लाल गुप्ता को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि यह चर्तुमुखी विकास की कड़ी में बहुत बड़े उपलब्धि की बात है। वर्षो से प्रतीक्षित बाईपास की मांग शहरी विकास के साथ साथ व्यापारी हित में व जनहित में भी लाभकारी होगी। इस दौरान लखन बाबा, रामशंकर जायसवाल, मुरलीधर केसरवानी, श्याम लाल जायसवाल, कृष्ण मोहन केसरवानी, संजय सोनी, अभय खण्डेलवाल, परितोष शुक्ला, सुनील जायसवाल, अश्वनी केसरवानी, प्रमोद केसरवानी, प्रहलाद खण्डेलवाल, पंकज केसरवानी, नारायण खण्डेलवाल, सरदार कुलवेन्द्र सिंह, सरदार परमप्रीत सिंह, विष्णु सिंह, धीरज उपाध्याय, राहुल गुप्ता, दूधनाथ सोनी, मुन्ना सोनी, अभिषेक सोनी, सुरेश चन्द्र केसरवानी, संजीव जायसवाल, सतीश सोनी, मनोज सिंह, विनय सिंह, राहुल केसरवानी, अनुराग सिंह, अजय तिवारी, प्रदीप यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, द्वारा विगत कई वर्षो से मंत्री, सांसदो, विधायको के साथ बैठक में पूर्व जिलाधिकारियों के समक्ष शहर में भुपियामऊ से चिलबिला के बीच हाईवे पर होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओ और बड़ी गाड़ी के प्रेशर हार्न तथा धूल से बढ़ते प्रदूषण को रोकने तथा नगर के विकास संग व्यापारियो के हित में बाईपास की मांग निरंतर उठायी जा रही थी। उन्हे आश्वासन मिलता रहा परन्तु पूर्ण सफलता नहीं मिल रही थी। तदोपरान्त व्यापार मंडल ने बाईपास को जिले के वर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता को अवगत कराया। जिस पर सांसद ने इसे अपने संज्ञान में लेकर गहनता से ध्यान दिया और अथक प्रयासो से समस्त समस्याओं व बाधाओ को समाप्त कराकर बाईपास निर्माण हेतु 390 करोड़ रूपये केन्द्र सरकार से पास कराया। यह जानकारी प्राप्त होने पर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारियो की तरफ से इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सांसद संगम लाल गुप्ता को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि यह चर्तुमुखी विकास की कड़ी में बहुत बड़े उपलब्धि की बात है। वर्षो से प्रतीक्षित बाईपास की मांग शहरी विकास के साथ साथ व्यापारी हित में व जनहित में भी लाभकारी होगी। इस दौरान लखन बाबा, रामशंकर जायसवाल, मुरलीधर केसरवानी, श्याम लाल जायसवाल, कृष्ण मोहन केसरवानी, संजय सोनी, अभय खण्डेलवाल, परितोष शुक्ला, सुनील जायसवाल, अश्वनी केसरवानी, प्रमोद केसरवानी, प्रहलाद खण्डेलवाल, पंकज केसरवानी, नारायण खण्डेलवाल, सरदार कुलवेन्द्र सिंह, सरदार परमप्रीत सिंह, विष्णु सिंह, धीरज उपाध्याय, राहुल गुप्ता, दूधनाथ सोनी, मुन्ना सोनी, अभिषेक सोनी, सुरेश चन्द्र केसरवानी, संजीव जायसवाल, सतीश सोनी, मनोज सिंह, विनय सिंह, राहुल केसरवानी, अनुराग सिंह, अजय तिवारी, प्रदीप यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Comment