Logo

आंशिक लाकडाउन में सड़को पर दिखा मौसम का कफ्र्यू

रिमझिम बारिश से जगह जगह जलजमाव व कीचड़ आवागमन में हो रही फजीहत, मौसम हुआ सुहाना

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए शासन ने जहां आंशिक लाकडाउन घोषित किया है। वही बुधवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिस आज शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते आज सड़को पर मौसम का कफ्र्यू दिखाई पड़ा। बारिश के कारण लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरो से बाहर निकले इससे सड़को पर विशेष आवाजाही नहीं दिखाई पड़ी। उधर लगातार वर्षा का क्रम बना रहने से शहर में जगह जगह जल जमाव व कीचड़ हो गया है। इससे सड़को एवं मोहल्लो में आवागमन करने वालो को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण मौसम जहां सुहाना हो गया है। वही लोगो को गर्मी से राहत मिल गई है। बताते चले कि चक्रवाती तूफान याश के प्रभाव से जिले में विगत दो दिनो से लगातार वर्षा का क्रम बना हुआ है। कभी कभार थोड़ी देर के लिए बारिश थम तो जाती है परन्तु पुनः पानी की बूंदे गिरने लगती है। लगातार बारिश के कारण शहर में जगह जगह जलजमाव व कीचड़ हो गया है। इससे लोगो को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगो का कहना है कि जलजमाव के कारण शहर में मच्छरो का प्रकोप भी बढ़ सकता है। इससे लोग मलेरिया बुखार, डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियो की चपेट में आ सकते है। वही इस समय कोरोना महामारी से लोग परेशान है। इसके संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने आंशिक लाकडाउन की घोषणा कर दी है। इसमें लोगो को जहां जरूरी काम होने पर ही घरो से बाहर निकलने की अनुमति है। साथ ही दवा, किराना, सब्जी, दूध आदि जरूरी दुकानो को ही खोजने की अनुमति है। जबकि बाकी दुकाने बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि लोग लाकडाउन के नियमो की जमकर अनदेखी कर रहे है। बिना काम के भी मास्क लगाए बिना लोग सड़को पर टहलते रहते है। दुकानो पर ग्राहको की भीड़ भी जुटी रहती है। लोग वहां पर सामाजिक दूरी का पालन बिल्कुल भी नहीं करते है। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। उधर दो दिनो से बारिश का क्रम बना रहने के कारण लोगो का आवागमन कम हुआ है। साथ ही दुकाने भी बहुत कम खुली है। जो दुकाने खुली भी रहती है वहां पर अधिक भीड़ नहीं रहती है। शुक्रवार को भी सुबह से वर्षा का क्रम बना रहा। इससे सड़को पर लोग बेमतलब घूमते नहीं दिखाई पड़े। आज जरूरी काम पर ही लोग छाता व रेनकोट के सहारे निकल रहे थे। हालांकि कुछ लोग बारिश में भीगते हुए भी दिखाई पड़े। इसके अलावा लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। उधर गांवो में भी जलजमाव व कीचड़ के कारण लोग परेशान है। इससे ग्रामीणों का आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगो का कहना है कि चक्रवात तूफान याश के कारण यह बेमौसम बरसात हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.