V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस के सामने प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल

भूमिधरी जमीन से रास्ता ले जाने को लेकर हुआ विवाद

बाबा बेलखरनाथ धाम,प्रतापगढ़। डायल 112 पुलिस के सामने प्रधान की दबंगई खुलकर सामने आई । प्रधान समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी दी है । मामला पीड़ित युवक की भूमिधरी जमीन से जबरन रास्ता ले जाने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ । पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है । कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना निवासी हरिहर सिंह का बेटा जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू ने कंधई पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 मई की सुबह करीब ग्यारह बजे उसकी भूमिधरी जमीन पर जबरन रास्ता ले जाने को लेकर ग्राम प्रधान तथा उनके समर्थकों से विवाद शुरू हुआ था । मौके पर 112 पुलिस भी मौजूद रही । इस दौरान प्रधान समर्थकों ने पीड़ित की भूमिधरी जमीन से रास्ता ना ले जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी । घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने मामले को लेकर हस्तक्षेप करना शुरू किया । धमकी की घटना को लेकर पीड़ित युवक ने कंधई थाने पर जाकर ग्राम प्रधान सहित उनके करीब आधा दर्जन समर्थकों पर गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है । एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि अमसौना में मारपीट तथा जान से मारने की तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

भूमिधरी जमीन से रास्ता ले जाने को लेकर हुआ विवाद

बाबा बेलखरनाथ धाम,प्रतापगढ़। डायल 112 पुलिस के सामने प्रधान की दबंगई खुलकर सामने आई । प्रधान समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी दी है । मामला पीड़ित युवक की भूमिधरी जमीन से जबरन रास्ता ले जाने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ । पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है । कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना निवासी हरिहर सिंह का बेटा जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू ने कंधई पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 मई की सुबह करीब ग्यारह बजे उसकी भूमिधरी जमीन पर जबरन रास्ता ले जाने को लेकर ग्राम प्रधान तथा उनके समर्थकों से विवाद शुरू हुआ था । मौके पर 112 पुलिस भी मौजूद रही । इस दौरान प्रधान समर्थकों ने पीड़ित की भूमिधरी जमीन से रास्ता ना ले जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी । घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने मामले को लेकर हस्तक्षेप करना शुरू किया । धमकी की घटना को लेकर पीड़ित युवक ने कंधई थाने पर जाकर ग्राम प्रधान सहित उनके करीब आधा दर्जन समर्थकों पर गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है । एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि अमसौना में मारपीट तथा जान से मारने की तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Comment