V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विद्युत पोल से गिरकर लाइन मैन जख्मी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे पुनीत राहाटीकर में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन पोल से गिरकर जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल लाया गया है। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बहादुरपुर निवासी सूरज 25 पुत्र संतलाल प्राइवेट लाइन मैन है। वह गांव पूरे पुनीत राहाटीकर में चाहिन की विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। लाइन ठीक करके उतरते समय उसने जैसे ही ट्रान्सफार्मर पर अपना पैर रखा करंट का झटका लगने के कारण पोल से नीचे गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। उसे फौरन इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे पुनीत राहाटीकर में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन पोल से गिरकर जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल लाया गया है। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बहादुरपुर निवासी सूरज 25 पुत्र संतलाल प्राइवेट लाइन मैन है। वह गांव पूरे पुनीत राहाटीकर में चाहिन की विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। लाइन ठीक करके उतरते समय उसने जैसे ही ट्रान्सफार्मर पर अपना पैर रखा करंट का झटका लगने के कारण पोल से नीचे गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। उसे फौरन इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

Leave a Comment