Logo

घर में घुसकर चोरी का प्रयास, एक धराया

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव गहरी में बीती रात चोरो ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। उसी समय आवाज सुनकर परिजन जाग गए। उनके शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणो ने एक चोर के पकड़ लिया तथा पुलिस को सौप दिया। गहरी गांव निवासी मंसूर अली बीती रात घर के कमरे में परिजनों के साथ सो रहे थे। उसी समय पीछे की तरफ से तीन अज्ञात चोर घर मंे घुस गए। साथ ही चोरी करने का प्रयास करने लगे। आवाज सुनकर मंसूर अली की पत्नी जाग गई तथा शोर मचाने लगी। इससे तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इससे चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। जबकि दो चोर भागने में सफल रहे। पकड़ा गया चोर बिहार का रहने वाला बताया जाता है। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौप दिया। इसी तरह इलाके के हण्डौर गांव निवासी किल्लू सिंह ने ईट भट्ठा खोल रखा है। उसकी निगरानी उनका बेटा नीतेश प्रताप सिंह करता है। जो ग्राम प्रधान भी है। बीती रात ईट भट्ठे पर भी अज्ञात चोर पहुंचकर चोरी का प्रयास करने लगे। लोगो के जागने पर चोर भागने लगे। यहां भी एक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया गया। घटना की तहरीर दोनो मामलो में पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.