मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय थाना की पुलिस ने एक युवक को तमंचा व जिन्दा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि एसआई राजेश यादव अपने हमराहियों के साथ ही खरवई रेलवे क्रासिंग पर वाहन चेकिंग लगाए थे। उसी समय एक संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखते ही वाहन की रफ्तार बढ़ा दिया। पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। साथ ही देल्हूपुर में पकड़ लिया। उसकी तलाशी में 12 बोर का एक अदद तमंचा एवं दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूंछताछ में उसने अपना नाम अंकित सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह बताया। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































