अयोध्या। केंद्र सरकार की नीति के अनुसार महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा आधार कार्ड व बैंक पास-बुक की छाया प्रतिलिपि लेकर उनकी आवश्यकतानुसार क्रेडिट लोन देती हैं फिर हर हफ्ते निर्धारित राशि की किश्तें उनसे जमा कराती हैं। वर्तमान समय में कोरोनावायरस से उत्पन्न महामारी के दौरान चल रहे लाकडाउन लागू होने के कारण सभी के रोजगार ठप्प हो गये हैं।छोटी-छोटी दुकानें बंद चल रही हैं।कमाई के सभी स्रोत खत्म हैं, ऐसे समय में भी माइक्रो फाइनेंस कंपनियां द्वारा ऋण लेने वाली महिलाओं से हर हफ्ते किस्त वसूली करने के लिए जबरदस्ती की जा रही है। भीषण महामारी से रोजी- रोजगार गवा चुकीं महिलाएं किस्त अदा करने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन उन पर माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की तरफ से किस्तें जमा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। ऐसी स्थिति में वे सब अपने परिवार का भरण पोषण करें या किस्तों की अदायगी?इस संबंध में पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी अयोध्या से निवेदन किया है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किस्तों की अदायगी इस महामारी के दौरान रोक दी जाए।जब रोजी रोजगार फिर से चलने लगेगा, चाय – पान की दुकानें फिर से खुलने लगेंगी तब आमदनी होने पर इन किस्तों का भुगतान किया जा सकेगा। पीड़ित महिलाओं ने संवाददाता को अपना नाम गोपनीय रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस संबंध में कंपनी के प्रमुख लोगों से अनुरोध किया गया,लेकिन उन्होंने किस्तों की वसूली करना बंद नहीं किया है। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी अयोध्या इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से किस्तों की वसूली स्थगित करवाकर हम पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाने का काम करें।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

केंद्र सरकार की नीति के अनुसार महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस की सुविधा
अयोध्या। केंद्र सरकार की नीति के अनुसार महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा आधार कार्ड व बैंक पास-बुक की छाया प्रतिलिपि लेकर उनकी आवश्यकतानुसार क्रेडिट लोन देती हैं फिर हर हफ्ते निर्धारित राशि की किश्तें उनसे जमा कराती हैं। वर्तमान समय में कोरोनावायरस से उत्पन्न महामारी के दौरान चल रहे लाकडाउन लागू होने के कारण सभी के रोजगार ठप्प हो गये हैं।छोटी-छोटी दुकानें बंद चल रही हैं।कमाई के सभी स्रोत खत्म हैं, ऐसे समय में भी माइक्रो फाइनेंस कंपनियां द्वारा ऋण लेने वाली महिलाओं से हर हफ्ते किस्त वसूली करने के लिए जबरदस्ती की जा रही है। भीषण महामारी से रोजी- रोजगार गवा चुकीं महिलाएं किस्त अदा करने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन उन पर माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की तरफ से किस्तें जमा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। ऐसी स्थिति में वे सब अपने परिवार का भरण पोषण करें या किस्तों की अदायगी?इस संबंध में पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी अयोध्या से निवेदन किया है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किस्तों की अदायगी इस महामारी के दौरान रोक दी जाए।जब रोजी रोजगार फिर से चलने लगेगा, चाय – पान की दुकानें फिर से खुलने लगेंगी तब आमदनी होने पर इन किस्तों का भुगतान किया जा सकेगा। पीड़ित महिलाओं ने संवाददाता को अपना नाम गोपनीय रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस संबंध में कंपनी के प्रमुख लोगों से अनुरोध किया गया,लेकिन उन्होंने किस्तों की वसूली करना बंद नहीं किया है। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी अयोध्या इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से किस्तों की वसूली स्थगित करवाकर हम पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाने का काम करें।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें