V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अकेली सो रही युवती की निर्मम हत्या

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में मकान के भीतर कमरे में युवती का रक्त रंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना रबिवार के रात की है।  उक्त गांव निवासी लाल मन की 20 वर्षीया पुत्री प्रियंका उर्फ रिंका  कच्चे मकान में अकेली सोई थी। परिवार वाले घर के बाहर बरामदे में सोये थे। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक रिंका सोकर नहीं उठी तो परिवार वाले मकान के अन्दर गये। कमरे का दृश्य देखते हीं परिजन चीखने चिल्लाने लगे। रिंका का खून से लतफत शव बिस्तर पर पड़ा   था। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गये तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते हीं प्रभारी निरीक्षक तथा सरायमोहिउद्दीनपुर चैकी प्रभारी मौके पर पहुंच गये तथा उच्च अधिकारियों को घटना जानकारी दिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गये और विभिन्न पहलुओं पर मामले में आवश्यक जानकारी हासिल किए। मृतका का पिता रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता है। मृतका की माँ कुमारी देवी ने  थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव निवासी अपने भान्जे गौरी शंकर उर्फ चंचल के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर  तहरीर दी है। रिश्ते में भाई लगने वाले युवक द्वारा बहन की गला रेतकर नृशंस हत्या किए जाने जैसी सनसनीखेज वारदात की जांच पड़ताल के लिए पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर भी मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है,जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में मकान के भीतर कमरे में युवती का रक्त रंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना रबिवार के रात की है।  उक्त गांव निवासी लाल मन की 20 वर्षीया पुत्री प्रियंका उर्फ रिंका  कच्चे मकान में अकेली सोई थी। परिवार वाले घर के बाहर बरामदे में सोये थे। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक रिंका सोकर नहीं उठी तो परिवार वाले मकान के अन्दर गये। कमरे का दृश्य देखते हीं परिजन चीखने चिल्लाने लगे। रिंका का खून से लतफत शव बिस्तर पर पड़ा   था। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गये तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते हीं प्रभारी निरीक्षक तथा सरायमोहिउद्दीनपुर चैकी प्रभारी मौके पर पहुंच गये तथा उच्च अधिकारियों को घटना जानकारी दिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गये और विभिन्न पहलुओं पर मामले में आवश्यक जानकारी हासिल किए। मृतका का पिता रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता है। मृतका की माँ कुमारी देवी ने  थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव निवासी अपने भान्जे गौरी शंकर उर्फ चंचल के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर  तहरीर दी है। रिश्ते में भाई लगने वाले युवक द्वारा बहन की गला रेतकर नृशंस हत्या किए जाने जैसी सनसनीखेज वारदात की जांच पड़ताल के लिए पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर भी मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है,जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Comment