बोझी गांव को सेनेटाइज कर लोगों को कोविड-19 के प्रति किया जागरुक
पर्यावरण सेना के स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां हैं जारी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ नितिन बंसल के निर्देशानुसार पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पर्यावरण सेना द्वारा कोरोना महामारी से बचाव और गांव को स्वच्छ बनाकर स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से आज मान्धाता ब्लॉक के बोझी गांव में सेनेटाइजेशन के माध्यम से लोगों कोविड-19 के बारे में जागरूक करते हुए मास्क बांटे गए और ग्रामीणो को सामाजिक दूरी बनाते हुए मास्क के प्रयोग हेतु जागरुक किया गया। पर्यावरण सेना द्वारा ग्रामीणों को 18 वर्ष से अधिक के लोगों को कोविड की वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।इसके साथ ही सामाजिक दूरी बनाकर और घर में ही रहने के लिए प्रेरित किया गया। बहुत आवश्यक होने मास्क लगाकर बाहर जाने के लिए जागरुक किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है।किन्तु कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि मास्क का प्रयोग करते हुए उससे लडने की जरूरत है।अजय क्रांतिकारी ने लोगों को समय समय पर हाथ धोते हुए अपने व्यवहार में स्वच्छता अपनाते हुए बीमारियों को भगाने का आह्वाहन किया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण सेना पूरे जनपद में स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव अभियान चलाकर लोगों को कोरोना सहित अन्य बीमारियों से बचते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुक किया जाएगा।उन्होंने सभी से पौधरोपण की तैयारी कर बरसात के मौसम में पेड़ लगाने हेतु जागरुक किया। इस मौके पर गांव की आशा रीना यादव, उषा देवी, नमन कुमार तिवारी, मनीषा यादव,विजय प्रकाश और अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।