V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हत्यारोपियों पर रेकी करने का लगाया आरोप

 सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव हदिराही निवासी गरूण कुमार तिवारी पुत्र स्व. भगौती प्रसाद तिवारी ने हत्या के आरोपियों पर रेकी करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि अपने भाई वरूण तिवारी की हत्या के सम्बंध में 15 मई को थाने पर गया था। थाने से घर जाते समय संगम चैराहे पर पहुंचे तो बाइक पर सवार तीन लोग उसे देखकर अपना वाहन आगे पीछे करने लगे। स्थानीय लोगो रेकी करने की जानकारी हुई तो सगरा सुंदरपुर चले गए। उधर उक्त लोग गंगापुत्री घाट की तरफ चले गए। वह थोड़ी देर बाद अपने घर चला गया। उसी दिन शाम को उक्त लोग पुनः रेकी करने लगे। उस समय ड्यूटी पर मौजूद सिपाही एवं ग्रामीणो ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। उससे पूंछताछ में ज्ञात हुआ कि तीनो लोग रेकी करने वाले गांव के ही आरोपी पक्ष के थे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

 सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव हदिराही निवासी गरूण कुमार तिवारी पुत्र स्व. भगौती प्रसाद तिवारी ने हत्या के आरोपियों पर रेकी करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि अपने भाई वरूण तिवारी की हत्या के सम्बंध में 15 मई को थाने पर गया था। थाने से घर जाते समय संगम चैराहे पर पहुंचे तो बाइक पर सवार तीन लोग उसे देखकर अपना वाहन आगे पीछे करने लगे। स्थानीय लोगो रेकी करने की जानकारी हुई तो सगरा सुंदरपुर चले गए। उधर उक्त लोग गंगापुत्री घाट की तरफ चले गए। वह थोड़ी देर बाद अपने घर चला गया। उसी दिन शाम को उक्त लोग पुनः रेकी करने लगे। उस समय ड्यूटी पर मौजूद सिपाही एवं ग्रामीणो ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। उससे पूंछताछ में ज्ञात हुआ कि तीनो लोग रेकी करने वाले गांव के ही आरोपी पक्ष के थे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment