सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव सराय जानमती मंे जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगो ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। सराय जानमती गांव निवासी रियाजुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर गांव के बदलू अंसार, शहरूख एवं जेठवारा के सिंधौर निवासी शहबाज में उसकी पत्नी नियातुल निशा को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बदलू समेत चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































