Logo

अवध विश्वविद्यालय में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत 20 मई तक अवकाश

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए प्रदेश शासन के निर्देश क्रम में 20 मई, 2021 तक विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय को भौतिक रूप से बन्द कर दिया है। इस अवधि में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का प्रवेश पूर्णतः परिसर में प्रतिबन्धित रहेगा। इसके साथ ही आनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश शासन ने राज्य के समस्त उच्च शिक्षण संस्थान, राज्य एवं निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय को 15 मई, 2021 तक भौतिक रूप से बन्द रखने का निर्णय लिया था। अब इसे विस्तारित करते हुए 20 मई, 2021 बन्द कर दिया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय भी 20 तक बन्द कर दिए गये है। इस अवधि में परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नही जायेगा। इसके पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.