Logo

संदिग्ध दशा में झुलसने से युवती की मौत, कोहराम

गौरा (नि.सं.)। फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे खरगराय सुवंसा में बीती रात संदिग्ध दशा में झुलसने से एक युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों को सौप दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।पूरेखरगराय सुवंसा निवासी रेनू देवी 22 पुत्री राम प्रताप यादव बीती रात कमरे में सो रही थी। परिजनो का कहना था कि उसे बुखार था। इसलिए दवा खाने के बाद कम्बल ओढ़कर लेटी थी। उसने कमरे में मच्छर का क्वायल जला रखा था। साथ ही पंखा चल रहा था। रात में क्वायल के कारण कम्बल मंे आग लग गई। इससे आग की चपेट में आने के कारण वह भी जलने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो फौरन आग बुझाया मगर वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव समेत वापस आ गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही शव का पंचनामा करके परिजनो को सौप दिया। घटना को लेकर ग्रामीणो में तरह तरह की चर्चा है। इसे संदिग्ध बताया जा रहा है। उधर युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.