V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बंगाल की चुनावी हिंसा बर्दाश्त नहीं भाजपा

प्रतापगढ़। बंगाल चुनाव के बाद बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या,लूट और हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र के नेतृत्व पार्टी कार्यालय पर धरना दिया। वही जिले के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर रहकर धरना देकर विरोध दर्ज कराया।भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि बंगाल में चुनाव के बाद फैली अराजकता के खिलाफ आज भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने लॉक डाउन की वजह से पार्टी कार्यालय के अलावा अपने-अपने घरों पर धरना दिया है।बंगाल में कार्यकर्ताओं पर जो प्रहार हो रहा है, उसको व्यक्तिगत रूप से देखने और उनके साथ इस विपत्ति काल में खड़े होकर प्रजातात्रिंक तरीके से लड़ने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है ।बंगाल में सत्ता में बैठे लोगों की रक्त रंजित राजनीति को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रजातांत्रिक तरीके से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ बढ़ रहे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री पवन  गौतम, सदर मण्डल महामंत्री गजराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल,रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। बंगाल चुनाव के बाद बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या,लूट और हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र के नेतृत्व पार्टी कार्यालय पर धरना दिया। वही जिले के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर रहकर धरना देकर विरोध दर्ज कराया।भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि बंगाल में चुनाव के बाद फैली अराजकता के खिलाफ आज भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने लॉक डाउन की वजह से पार्टी कार्यालय के अलावा अपने-अपने घरों पर धरना दिया है।बंगाल में कार्यकर्ताओं पर जो प्रहार हो रहा है, उसको व्यक्तिगत रूप से देखने और उनके साथ इस विपत्ति काल में खड़े होकर प्रजातात्रिंक तरीके से लड़ने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है ।बंगाल में सत्ता में बैठे लोगों की रक्त रंजित राजनीति को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रजातांत्रिक तरीके से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ बढ़ रहे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री पवन  गौतम, सदर मण्डल महामंत्री गजराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल,रहे।

Leave a Comment