Logo

विजय जूलूस निकलाने व फायरिंग,मारपीट करने वाले 04 अभियुक्त

प्रतापगढ़। जनपद के महेशगंज थाना इलाके में कल सायं समय करीब 05ः00’ बजे रीतेश मिश्र उर्फ धीरज पुत्र तीर्थराज मिश्र नि0 कालिकापुर थाना महेशगंज जनपद प्रतागपढ़ आदि करीब 50 व्यक्तियों के द्वारा चुनाव जीतने की खुशी में थानाक्षेत्र महेशगंज के ग्राम बेलाही सराय खानदेव में डीजे बजाते हुए तथा फायरिंग करते हुए विजय जूलूस निकाला गया। गांव वालों द्वारा विरोध करने पर इन लोगों के द्वारा गांव वालों से मारपीट की गयी। इस सम्बन्ध में थाना महेशगंज पर मु0अ0सं0- 82,21 धारा 147, 148, 149, 307, 352, 504, 506, 295ए, 286, 188, 269, 270 भादवि व 30 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। ’थाना महेशगंज के उ0नि0 श्याम सुन्दर श्रीवास्तव मय हमराह के द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 01.रीतेश मिश्रा उर्फ धीरज मिश्रा पुत्र तीर्थराज मिश्रा नि0 कालिकापुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़,02.लवलेश मिश्रा पुत्र तीर्थराज मिश्रा नि0 कालिकापुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़,03.राहुल मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा नि0 दया का पुरवा, सराय खानदेव थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़,04.मोहित मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा नि0 दया का पुरवा, सराय खानदेव थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ बताये गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.