V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिक्षक ने पेश की मानवता की मिसाल रेलवे स्टेशन परिसर में दो दिन से पड़े अधेड़ की सेवा की

एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया

प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण जान चली जायेगी। इस भय से कोई किसी को छू तक नहीं रहा है। ऐसे में लावारिस पड़े एक अधेड़ के जीवन को बचाने के लिए शिक्षक राजेश कुमार आगे आये। उन्होंने कोरोना की परवाह किये बगैर कई दिनों से भूखे अधेड़ की भोजन और पानी से सेवा की। इतना ही नहीं इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। उनके इस नेक कार्य में जीआरपी और लोगों ने भी साथ दिया। टीचर राजेश कुमार जोगापुर मिडिल स्कूल में अध्यापक हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बुधवार को वह किसी काम से स्टेशन गये थे। पीपल के नीचे जमीन पर एक अधेड़ को लेटा देखा। लोगों की भीड़ भी जमा थी। करीब से जाकर देखा तो उसकी सांस उखड़ रही थी। बोल नहीं पा रहा था। रिक्शा चालकों ने बताया कि यह व्यक्ति दो दिन से भूखा, प्यास पड़ा है। कोरोना के भय से कोई नजदीक नहीं जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार राजेश ने बिना किसी संकोच के अधेड़ को पकड़ कर उठाया। उसे दलिया खिलाई। पानी पिलाया। इसके बाद वह सम्भलने लगा। केवल इतना बताया कि उसका नाम गंगा राम है। लोगों ने बताया कि पता बनारस बता रहा था। फिलहाल राजेश ने 108 पर फोन किया। थोड़ी देर में एम्बुलेंस आई। उसे लेकर चली गई। जीआरपी ने भी फोन किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। लोग राजेश के कार्य की तारीफ कर रहें है। राजेश का कहना है कि उन्होंने मानवता के नाते यह सब किया है। आखिर वह भी इंसान है।

 

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया

प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण जान चली जायेगी। इस भय से कोई किसी को छू तक नहीं रहा है। ऐसे में लावारिस पड़े एक अधेड़ के जीवन को बचाने के लिए शिक्षक राजेश कुमार आगे आये। उन्होंने कोरोना की परवाह किये बगैर कई दिनों से भूखे अधेड़ की भोजन और पानी से सेवा की। इतना ही नहीं इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। उनके इस नेक कार्य में जीआरपी और लोगों ने भी साथ दिया। टीचर राजेश कुमार जोगापुर मिडिल स्कूल में अध्यापक हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बुधवार को वह किसी काम से स्टेशन गये थे। पीपल के नीचे जमीन पर एक अधेड़ को लेटा देखा। लोगों की भीड़ भी जमा थी। करीब से जाकर देखा तो उसकी सांस उखड़ रही थी। बोल नहीं पा रहा था। रिक्शा चालकों ने बताया कि यह व्यक्ति दो दिन से भूखा, प्यास पड़ा है। कोरोना के भय से कोई नजदीक नहीं जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार राजेश ने बिना किसी संकोच के अधेड़ को पकड़ कर उठाया। उसे दलिया खिलाई। पानी पिलाया। इसके बाद वह सम्भलने लगा। केवल इतना बताया कि उसका नाम गंगा राम है। लोगों ने बताया कि पता बनारस बता रहा था। फिलहाल राजेश ने 108 पर फोन किया। थोड़ी देर में एम्बुलेंस आई। उसे लेकर चली गई। जीआरपी ने भी फोन किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। लोग राजेश के कार्य की तारीफ कर रहें है। राजेश का कहना है कि उन्होंने मानवता के नाते यह सब किया है। आखिर वह भी इंसान है।

 

 

Leave a Comment