V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तेज आंधी से टिन शेड छप्पर उड़े विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गुरूवार को शाम तेज आंधी से जहां टिन शेड व छप्पर उड़ गए। वही घरो में धूल भर गया। इससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे लोगो को इस गर्मी के मौसम में दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम ने गुरूवार को अचानक करवट ले लिया। दोपहर के बाद आसमान में बादलो का डेरा हो गया। बादलो की गर्जना सुनकर लोगो ने समझा कि अब बारिश हो जाएगी। हालांकि कुछ ही देर में तेज आंधी चलने लगी। इससे टिन शेड व छप्पर उड़ने लगे। साथ ही लोगो के घरो में धूल भर गया। उधर कई स्थानो पर बिजली के तार भी टूटकर गिर पड़े। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सड़को पर भी धूल का गुब्बार देख राहगीर एक स्थल पर रूक गए। साथ ही आंधी समाप्त होने का इंतजार करने लगे। हालांकि करीब आधे घण्टे बाद हवा थम गई। वही विद्युत व्यवधान उत्पन्न हो गया था। गर्मी का मौसम होने के कारण लोगो को दिक्कत बढ़ गई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने में कई घण्टे लग गया। आंधी रूकने के बाद लोग टिन शेड व छप्परो का उड़ा हुआ सामान समेटने लगे।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गुरूवार को शाम तेज आंधी से जहां टिन शेड व छप्पर उड़ गए। वही घरो में धूल भर गया। इससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे लोगो को इस गर्मी के मौसम में दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम ने गुरूवार को अचानक करवट ले लिया। दोपहर के बाद आसमान में बादलो का डेरा हो गया। बादलो की गर्जना सुनकर लोगो ने समझा कि अब बारिश हो जाएगी। हालांकि कुछ ही देर में तेज आंधी चलने लगी। इससे टिन शेड व छप्पर उड़ने लगे। साथ ही लोगो के घरो में धूल भर गया। उधर कई स्थानो पर बिजली के तार भी टूटकर गिर पड़े। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सड़को पर भी धूल का गुब्बार देख राहगीर एक स्थल पर रूक गए। साथ ही आंधी समाप्त होने का इंतजार करने लगे। हालांकि करीब आधे घण्टे बाद हवा थम गई। वही विद्युत व्यवधान उत्पन्न हो गया था। गर्मी का मौसम होने के कारण लोगो को दिक्कत बढ़ गई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने में कई घण्टे लग गया। आंधी रूकने के बाद लोग टिन शेड व छप्परो का उड़ा हुआ सामान समेटने लगे।

 

Leave a Comment