प्रतापगढ़। कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं को फ्री में फेस कवर बांटने का बच्चा बैंक फ्रेंडस ग्रुप, बीबीएफजी का अभियान चल रहा है। मंगलवार को मेडिकल स्टाफ, श्रमिकों को फेस कवर दिया गया। जिनको पहनकर वे कामकाज निपटाते दिखे। जिला महिला अस्पताल में बने कोविड एलटू हॉस्पिटल में मरीजों को खाना देने और बनाने के काम में लगे रसोइयों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिये फेस कवर दिया गया। अधीक्षक डॉक्टर रीना प्रसाद बच्चों द्वारा बने कवर को देखकर प्रसन्न हुई। उन्होंने उसको पहनकर दफ्तर का काम काज निपटाया। उन्होंने कहा कि बच्चा बैंक कोरोना काल में अग्रणी भूमिका में है। डयूटी के समय जो स्टाफ कोरोना मरीजों के सीधे संपर्क में रहते हैं। उनको भी कवर भेंट किया गया। ग्रुप से जुड़े सतेंद्र मोदनवाल ने बताया पंजाबी मार्केट में ग्राहकों के सीधे संपर्क में आने वाले श्रमिकों को भी फेस कवर वितरित किया गया। ग्रुप से जुड़े आरबी सिन्हा ने बताया कि कवर तैयार हो रहें हैं। जिनका वितरण किया जायेगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें