V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अनुकूल मौसम, आम की बंपर होगी पैदावार

जौनपुर। आम की इस बार बंपर पैदावार के साथ-साथ अधिक मिठास की भी संभावना है। आम से लदे हैं और निरोगी हैं। आम की पैदावार के लिए इस वर्ष मौसम को बेहद अनुकूल है। इससे फलों का आकार बड़ा है। आंधी-तूफान नहीं आने के कारण फसल को नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा रोगों का प्रकोप नहीं है, इसलिए कीटनाशक दवाओं का प्रयोग भी कम किया गया है। अपने बेजोड़ स्वाद व उत्तम गुणवत्ता के लिए मशहूर अनेक प्रकार के आम बहुतायत में होने की उम्मीद है। आम के पेड़ बौर से लदे हुए हैं। आंधी, पानी का असर नहीं रहा तो आम का स्वाद सभी को चखने को मिलेगा। जिस तरह से बौर आया है उससे बड़े पैमाने पर आम का उत्पादन होने के आसार हैं। फसल को लेकर बागवान भी खुश हैं। यहां आम की एक से बढ़कर एक गुणवत्ता वाली प्रजातियां हैं। दशहरी, चैसा, लखनवी सफेदा, मलिहाबादी सफेदा, बिजनोरी सफेदा, गुलाब खाश, हुशनारा, बर्मा सुर्खा, मटियारी सुर्खा, खालिसपुर सुर्खा, मक्खन, फजली, मालदहा, लंगड़ा, स्मरबहिष्ट,   सिदूरी आदि प्रजातियों की मांग अधिक होती है। इसके साथ ही देशी आम की दर्जनों अलग-अलग प्रजातियां यहां मौजूद हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। आम की इस बार बंपर पैदावार के साथ-साथ अधिक मिठास की भी संभावना है। आम से लदे हैं और निरोगी हैं। आम की पैदावार के लिए इस वर्ष मौसम को बेहद अनुकूल है। इससे फलों का आकार बड़ा है। आंधी-तूफान नहीं आने के कारण फसल को नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा रोगों का प्रकोप नहीं है, इसलिए कीटनाशक दवाओं का प्रयोग भी कम किया गया है। अपने बेजोड़ स्वाद व उत्तम गुणवत्ता के लिए मशहूर अनेक प्रकार के आम बहुतायत में होने की उम्मीद है। आम के पेड़ बौर से लदे हुए हैं। आंधी, पानी का असर नहीं रहा तो आम का स्वाद सभी को चखने को मिलेगा। जिस तरह से बौर आया है उससे बड़े पैमाने पर आम का उत्पादन होने के आसार हैं। फसल को लेकर बागवान भी खुश हैं। यहां आम की एक से बढ़कर एक गुणवत्ता वाली प्रजातियां हैं। दशहरी, चैसा, लखनवी सफेदा, मलिहाबादी सफेदा, बिजनोरी सफेदा, गुलाब खाश, हुशनारा, बर्मा सुर्खा, मटियारी सुर्खा, खालिसपुर सुर्खा, मक्खन, फजली, मालदहा, लंगड़ा, स्मरबहिष्ट,   सिदूरी आदि प्रजातियों की मांग अधिक होती है। इसके साथ ही देशी आम की दर्जनों अलग-अलग प्रजातियां यहां मौजूद हैं।

Leave a Comment