V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बीबीएफजी फ्री में बांटेगा फेस कवर

कवर तैयार करने में जुटी बच्चों की फौज   स्वास्थ्य, रेल और पुलिस कर्मियों को भी दिया जायेगा कवर

सामने वाले के खांसने और छींकने से रखेगा सुरक्षित

प्रतापगढ़। बच्चा बैंक फ्रेंडस ग्रुप,बीबीएफजी ने एक बार फिर से कोरोना में मदद को आगे आया है। ग्रुप जरूरत मंद लोगों को फ्री में फेस कवर बांटेगा। ग्रुप के बच्चों ने फेस कवर तैयार करना शुरू कर दिया है। कवर खांसने और छीकने के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने का काम करेगा। रेल, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों को प्राथमिकता पर दिया जायेगा।  पहली खेप में 100 कवर तैयार हो गये है। कोरोना हर हाल में हारेगा.. इस उद्देश्य को सार्थक करने और लोगों को महामारी से बचाने का एक प्रयास बीबीएफजी ने किया है। उसने लोगों को फ्री में फेस कवर देने का बीड़ा उठाया है। जो भी जरूरत मंद होंगे उन्हें दिया जायेगा। ग्रुप से जुड़कर समाज सेवा का काम कर रहे डॉक्टर मनोज खत्री ने बताया कि कवर बनाने का काम ग्रुप के बच्चों द्वारा किया जा रहा है। जो लोग कोरोना से दिन रात संघर्ष कर रहे उन्हें फ्री में दिया जायेगा। ग्रुप के साथी मोहम्मद अनीस और रवि कुमार ने बताया कि करीब सौ कवर तैयार हैं। जिनका वितरण एक दो दिन में किया जायेगा। बता दें कि बीबीएफजी अकेला संगठन है जो गत वर्ष कोरोना काल में ट्रेनों से आये श्रमिको के भूखे बच्चों के मदद के लिये आगे आया था। इस बार भी ग्रुप ने मदद की बीड़ा उठाया है।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कवर तैयार करने में जुटी बच्चों की फौज   स्वास्थ्य, रेल और पुलिस कर्मियों को भी दिया जायेगा कवर

सामने वाले के खांसने और छींकने से रखेगा सुरक्षित

प्रतापगढ़। बच्चा बैंक फ्रेंडस ग्रुप,बीबीएफजी ने एक बार फिर से कोरोना में मदद को आगे आया है। ग्रुप जरूरत मंद लोगों को फ्री में फेस कवर बांटेगा। ग्रुप के बच्चों ने फेस कवर तैयार करना शुरू कर दिया है। कवर खांसने और छीकने के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने का काम करेगा। रेल, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों को प्राथमिकता पर दिया जायेगा।  पहली खेप में 100 कवर तैयार हो गये है। कोरोना हर हाल में हारेगा.. इस उद्देश्य को सार्थक करने और लोगों को महामारी से बचाने का एक प्रयास बीबीएफजी ने किया है। उसने लोगों को फ्री में फेस कवर देने का बीड़ा उठाया है। जो भी जरूरत मंद होंगे उन्हें दिया जायेगा। ग्रुप से जुड़कर समाज सेवा का काम कर रहे डॉक्टर मनोज खत्री ने बताया कि कवर बनाने का काम ग्रुप के बच्चों द्वारा किया जा रहा है। जो लोग कोरोना से दिन रात संघर्ष कर रहे उन्हें फ्री में दिया जायेगा। ग्रुप के साथी मोहम्मद अनीस और रवि कुमार ने बताया कि करीब सौ कवर तैयार हैं। जिनका वितरण एक दो दिन में किया जायेगा। बता दें कि बीबीएफजी अकेला संगठन है जो गत वर्ष कोरोना काल में ट्रेनों से आये श्रमिको के भूखे बच्चों के मदद के लिये आगे आया था। इस बार भी ग्रुप ने मदद की बीड़ा उठाया है।

 

Leave a Comment