Logo

श्रीमद भागवतकथाा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी

सगरा सुंदरपुर,प्रतापगढ़। डांडी  पूरे नगरहन मे  कोरोना महामारी  से  भारत वर्ष को निजात दिलाने के उद्देश्य से  आयोजित श्रीमद भागवतकथा  के पूर्व श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग  के साथ कलश यात्रा निकाली। आचार्य अनिलेश जी महाराज की अगुवाई मे निकाली कलश यात्रा मे   श्रद्धालुओ द्वारा सर पर कलश रख कर डी  जे पर बजते भजन के साथ जय घोष के साथ कलश यात्रा निकाली गई।  जिसकी शुरुआत कथा स्थल से होकर  डांडी बाजार स्थित बूढेबाबा हन्डौर के सोमेश्वर धाम,कोठार मंगोल के महा कालेश्वर धाम सगरा सुन्दरपुर होते हुए   तिना के बूढेश्वर धाम का दर्शन के उपरांत कथा स्थल को लौट आई । मुख्य यजमान पूर्व प्रिन्सिपल पारस नाथ शुक्ल सुशीला देवी  ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया ।आभार संजोयक समाज सेवी संजय  शुक्ल ने जताया ।इस मौके पर अद्या प्रसाद शुक्ल,रमेश पांडेय, अनूप त्रिपाठी  धनंजय शुक्ल अजय शुक्ल,  बृजेश हिन्दुस्तानी दीपक शुक्ल, रोहित पांडेय ,मनोज शुक्ल , शिवम द्विवेदी, पवन पांडेय ,डॉ शेष मणि शुक्ल ,साहब शुक्ल ,बादशाह शुक्ल ,मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.