पंचायत चुनाव के दौरान उपद्रव करने वाले अभियुक्तों में से अब तक कुल 168 अभियुक्त गिरंफ्तार’
प्रतापगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जनपद प्रतापगढ़ में मतदान हुआ। मतदान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट,तोड़फोड,ध्लूटपाट कर मतदान प्रक्रिया को बाधित किया गया। इस संबंध में संबंधित थानों पर इन अराजक तत्वों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।’ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा उक्त घटनाओं से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में विभिन्न थानाक्षेत्रों से अबतक कुल 168 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। थानावार गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण01. थाना पट्टी -03 अभियुक्त,02. थाना कन्धई -04 अभियुक्त,03.थाना संग्रामगढ़ – 20 अभियुक्त,04. थाना नवाबगंज – 25 अभियुक्त 5-थाना बाघराय – 15 अभियुक्त,06. थाना हथिगवां-19 अभियुक्त,07. थाना सांगीपुर- 08 अभियुक्त,8. थाना अंतू- 04 अभियुक्त,09. थाना आसपुर देवसरा-02 अभियुक्त,10, थाना मांधाता- 05 अभियुक्त,11.थाना रानीगंज-02 अभियुक्त,12. थाना लालगंज-13 अभियुक्त,13.थाना कुण्डा-36 अभियुक्त,14. थाना मानिकपुर-02 अभियुक्त,15.थाना जेठवारा- 03,अभियुक्त,16. थाना महेशगंज- 07 अभियुक्त गिरफतार किये गये।