प्रयागराज। स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर की मां की मौत के बाद बवाल हो गया। तीमारदारों ने एक डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह अधमरा हो गया। इससे नाराज अस्पताल कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों को पीट दिया और इसके बाद हड़ताल कर दिया। अस्पताल में इलाज बंद होने से हाहाकार मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की बात कही लेकिन जूनियर डॉक्टर मानने को तैयार नहीं। सुबह से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर जुल्फिकार की मां 18 अप्रैल से स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती थी। गुरुवार देर रात उनकी हालत गंभीर हो गई । आरोप है कि वह नाम कोविड थी और उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट दिया गया। इसी बात को लेकर इंस्पेक्टर और डॉक्टर से कहासुनी हो गई। इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। उसका सर फट गया। इससे नाराज अस्पताल कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों को जमकर पीटा। तीनों वही अधमरे होकर पड़ गए। इस घटना के बाद से जूनियर डॉक्टर हंगामा करने लगे। उन्होंने अस्पताल का काम छोड़ दिया और हड़ताल पर चले गए। सूचना मिलते ही आईजी के पी सिंह व डीएम भानु चंद्र गोस्वामी समेत पुलिस के आला अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी श्री गोस्वामी के समझाने बुझाने एवं वार्ता के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, बवाल जूनियर डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी प्रशासन के हाथ पांव फूले
प्रयागराज। स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर की मां की मौत के बाद बवाल हो गया। तीमारदारों ने एक डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह अधमरा हो गया। इससे नाराज अस्पताल कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों को पीट दिया और इसके बाद हड़ताल कर दिया। अस्पताल में इलाज बंद होने से हाहाकार मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की बात कही लेकिन जूनियर डॉक्टर मानने को तैयार नहीं। सुबह से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर जुल्फिकार की मां 18 अप्रैल से स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती थी। गुरुवार देर रात उनकी हालत गंभीर हो गई । आरोप है कि वह नाम कोविड थी और उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट दिया गया। इसी बात को लेकर इंस्पेक्टर और डॉक्टर से कहासुनी हो गई। इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। उसका सर फट गया। इससे नाराज अस्पताल कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर समेत तीनों भाइयों को जमकर पीटा। तीनों वही अधमरे होकर पड़ गए। इस घटना के बाद से जूनियर डॉक्टर हंगामा करने लगे। उन्होंने अस्पताल का काम छोड़ दिया और हड़ताल पर चले गए। सूचना मिलते ही आईजी के पी सिंह व डीएम भानु चंद्र गोस्वामी समेत पुलिस के आला अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी श्री गोस्वामी के समझाने बुझाने एवं वार्ता के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें