Logo

यूपी-एमपी बार्डरः पुलिस न ही प्रशासन फिर भी कर्फ्यू जैसा नजारा

कौंधियारा, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अपने-अपने तरीके से लाकडाउन घोषित किया गया है। इसका असर दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर रहा। पुलिस न ही प्रशासन फिर भी कर्फ्यू जैसा नजारा रहा।
मध्य प्रदेश शासन ने 25 अप्रैल तक लाकडाउन पहले से ही घोषित कर दिया था। उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट के द्वारा जहां आदेश दिया गया कि प्रदेश के 5 जिलों में 26 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन किया जाए। जैसे ही इस बात की खबर सोशल मीडिया व टीवी चैनलों पर चलनी शुरू हुई की उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की अंतर्राज्यीय सीमा पर जहां पहले से ही सन्नाटा पसरा था वही लॉकडाउन लगने की सूचना मात्र से ही और सन्नाटा पसर गया। इसके बावजूद सीमा पर आवाजाही कम है। बिरले यात्री वाहन के लिए पहुंच रहे हैं। चौकठा सीमा पर वाहन खड़े हैं किन्तु यात्री नदारद रहे। सीमा पर ऐसा लगता है मानो जनता ने जनता के लिए जनता कर्फ्यू लगा दिया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.