मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा तरौल में सोमवार को मतदान के दौरान मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आज दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। तरौल ग्राम सभा में सोमवार को मतदान के दौरान बूथ पर प्रधान पद के प्रत्याशी कमलेश एवं राजेश के बीच मारपीट हो गई थी। मामले में दोनो पक्षो ने तीन तीन लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया था। पुलिस ने आज दबिश देकर कमलेश एवं राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































