Logo
ब्रेकिंग
सफाई कर्मी की विधवा को दी गई 25 हजार की आर्थिक सहायता नेवढ़िया के निर्विरोध कोटेदार बने सुरेशकुमार अतीक के आर्थिक साम्राज्य में सफेदपोश पार्टनर भी युवक ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या सांसद प्रतापगढ़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता ने गंगा गोमती के तट पर प्रातः योगाभ्यास के बाद स्वच्छता अभियान में गोमती में जलकु... राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा वैश्विक मातृ-पितृ दिवस पर भव्य काव्य-गोष्ठी दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 03.06.2023 दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 02.06.2023 प्रिन्ट मीडिया आज भी सबसे महत्वपूर्ण व विश्वसनीय: सौम्य मिश्र उपजिलाधिकारी सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

मतदान करके लौट रहे सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की मौत

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बगियापुर में मतदान करके केन्द्र से घर लौट रहे सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की मौत हो गई। लोगो ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। बगियापुर गांव निवासी रमाकांत तिवारी 65 पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वह आज घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केन्द्र मे वोट डालने गए थे। वहां पर वोट डालने के बाद वह घर लौटने लगे। उसी समय रास्ते में ही उनकी तबियत खराब हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.