वर्चुअल मीटिंग में निर्णय : लापरवाह लोगों पर शिकंजा कसने के साथ सरकार ने तय की जुर्माने की राशि 🎪लखनऊ में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन 1000 बेड क्षमता वाला बनायेगा अस्पताल
राज्य ब्यूरो प्रमुख। योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। अब रविवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्णतया बंदी रहेगी। इस पर बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। वहीं लापरवाह लोगों को शिकंजा कसने के लिए सरकार ने जुर्माने की राशि भी तय की है। अब पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा। दोबारा पकड़े जाने पर 10 गुना अधिक जुर्माना वसूला जाएगा।
वहीं, राजधानी लखनऊ में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) लखनऊ में 1000 बेड क्षमता वाला अस्पताल तैयार करेगी। यह अस्पताल डिफेंस एक्सपो लगने वाले स्थान सेक्टर 15 वृंदावन टाउनशिप में बनाए जा सकता है। इसके लिए की एक टीम विशेष विमान से आज लखनऊ पहुंच रही है। बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। अस्पताल में इलाजरत तथा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की जरूरतों और समस्याओं का पूरा ध्यान रखें। सी एम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से मरीजों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। हर दिन की स्थिति से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाए। प्रदेश के सभी जिलों में, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य अभियान के रूप में संचालित किया जाए। सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति बनी रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेडिकल ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति के संबंध में स्थापित कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेमिडीसीवीर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। मुख्य सचिव कार्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। आगामी एक माह की स्थिति का आंकलन करते हुए अतिरिक्त रेमिडीसीवीर क्रय किया जाए।