V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी व समर्थक को पीटा प्रचार करने पर दी जानलेवा धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भोगापुर में चुनाव प्रचार कर रहे प्रधान पद के प्रत्याशी व समर्थक को कुछ लोगो ने गाली गलौज करने के साथ ही पिटाई भी की। साथ ही चुनाव लड़ने तथा प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।  भोगापुर निवासी राजकुमार हरिजन पुत्र स्व. रामबहादुर हरिजन प्रधान पद का प्रत्याशी है। वह आज सुबह समर्थको के साथ गांव में चुनाव प्रचार कर रहा था। प्रत्याशी राजकुमार का आरोप है कि उसी समय गांव गजराही निवासी दो व्यक्ति मिले तथा चुनाव से बैठने तथा प्रचार प्रसार न करने की बात कहने लगे। जब विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। समर्थक ने बीच बचाव किया तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित प्रत्याशी ने घटना की नामजद तहरीर दो लोगो के खिलाफ पुलिस को दी है। साथ ही कोई अनहोनी घटना होने पर आरापियांे को ही जिम्मेदार ठहराने की बात कही है

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भोगापुर में चुनाव प्रचार कर रहे प्रधान पद के प्रत्याशी व समर्थक को कुछ लोगो ने गाली गलौज करने के साथ ही पिटाई भी की। साथ ही चुनाव लड़ने तथा प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।  भोगापुर निवासी राजकुमार हरिजन पुत्र स्व. रामबहादुर हरिजन प्रधान पद का प्रत्याशी है। वह आज सुबह समर्थको के साथ गांव में चुनाव प्रचार कर रहा था। प्रत्याशी राजकुमार का आरोप है कि उसी समय गांव गजराही निवासी दो व्यक्ति मिले तथा चुनाव से बैठने तथा प्रचार प्रसार न करने की बात कहने लगे। जब विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगे। समर्थक ने बीच बचाव किया तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित प्रत्याशी ने घटना की नामजद तहरीर दो लोगो के खिलाफ पुलिस को दी है। साथ ही कोई अनहोनी घटना होने पर आरापियांे को ही जिम्मेदार ठहराने की बात कही है

Leave a Comment